Beawar News Editor's Picks Latest News

कोरोना पॉजीटिव मरीजों का चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में हो सकेगा तुरंत उपचार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री रोहित कुमार ने प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को कोरोना पॉजीटिव मरीजों के तुरंत उपचार के लिए चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
 अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अजमेर, नागौर, टोंक, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और धौलपुर जिले के मरीजों को भर्ती कराया जा सकता है। इसी तरह डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर और सिरोही के कोरोना पॉजीटिव मरीजों का इलाज करवाया जा सकता है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़ और प्रतापगढ़ के मरीजों को लाया जा सकता है।
आदेश के अनुसार एमजीएम मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा में भीलवाड़ा, एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में बीकानेर, चुरू, हनुमागढ़, श्रीगंगानगर और न्यू मेडिकल कॉलेज, कोटा में कोटा, झालावाड़, बूंदी व बारां के कोरोना प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। 

Source: Source

Related posts

अलग से एकत्र होगी गाय के लिए रोटी और संक्रामक कचरा

Beawar Plus

तेजा मेले से नगर परिषद को हुई 18 लाख रुपए की आय

Beawar Plus

बच्चों और महिलाओं को मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Rakesh Jain