A to E Beawar News Latest

मार्च में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

शहर में इस सीजन का तापमान पहली बार 40 डिग्री पर पहुंच गया। इसमें एक दिन में ही 2 डिग्री का उछाल आया। वहीं रात का पारा भी 3 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के महीने में इतना तापमान अमूमन नहीं होता। इससे पहले उपखंड में 2013 मार्च में पारा 40.1 डिग्री तक पहुंचा था। 

मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह हालात ऐसे ही रहने का अनुमान है। इसके अलावा तापमान और भी बढ़ेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। सिर्फ एक दिन में पारा 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान भी 2 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। 

अप्रैल या मई में 40 पार जाता है पारा 

मौसम विभाग के अनुसार अमूमन अप्रैल और मई महीने का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाता है, लेकिन इस साल तापमान मार्च महीने में ही 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं अगले कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने का अनुमान नहीं है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा इस मार्च माह तक पारा कम रहने का अनुमान जताया था। इसके बावजूद भी मार्च की शुरूआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं अभी तो अप्रैल व मई माह आना बाकी है। 

30 मार्च को पिछले 6 सालों में इस तरह रहा तापमान 

वर्ष न्यूनतम अधिकतम 

2013 20.1 40.1 

2014 20.2 38.2 

2015 21.2 39.8 

2016 21.0 39.6 

2017 19.8 37.6 

2018 21.5 39.4 

2019 22.0 40.0 

News Source

Related posts

Vinayak CCTV Camera Beawar

Rakesh Jain

Technic-Q Computers Beawar

Rakesh Jain

आचार संहिता की आड़ दरकिनार, परिषद ने हटाए अवैध निर्माण

Beawar Plus