A to E Beawar News Latest

विवेकानंद माॅडल स्कूल में बच्चाें ने पौधरोपण में दिखाया उत्साह

कस्बे में संचालित राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के चलते श्री विवेकानंद जागरूक समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम मैं बच्चों का उत्साह देखने लायक बना। समिति द्वारा स्वर्गीय कैलाश चंद्र सेन की स्मृति में विद्यालय परिसर में 300 पौधे लगाने एवं मसूदा में संचालित राजकीय एवं निजी परिसरों में 2,000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर मॉडल स्कूल में जेसीबी द्वारा गड़्ढे खोद कर पौधे लगाने का कार्य शुरू किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने उत्साह से भाग लेते हुए 300 पौधे रोपे। पौधों को पानी पिलाने के लिए समिति द्वारा पाइप लाइन एवं वाॅल्व सुविधा फ्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसी को लेकर सरपंच खुश नूर बानो समाजसेवी मोहम्मद रमजान समिति संरक्षक महेश प्रकाश सेन अध्यक्ष चेतन प्रकाश सदस्य पवन कुमार प्रजापति प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार चौधरी विद्यालय के पौधरोपण प्रभारी हेमंत कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों ने पौधरोपण कर पेड़ बनने तक सेवा करने का संकल्प लिया। 

इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य विनोद कुमार, अब्दुल कलाम आजाद, एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष राकेश जीनगर ने विचार रखते हुए जज जज ने कहा की पर्यावरण के साथ प्रकृति व मानव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिये भी पौधरोपण करना जरूरी हैं। कार्यक्रम में आजाद ने कहा की पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी हैं छात्र प्रतिनिधि सुनील जीनगर, रमजान मंसूरी ईकाई अध्यक्ष अजीत सिंह तथा कार्यक्रम में उपस्थित संतोष जीनगर, सुनीता, आसिफ पठान, रामावतार, शोभा लाल, रामनिवास चौहान,राजू भील, सुलेमान, सद्दाम, अनिल सेन, भागचंद, आदि महाविद्यालय के छात्र छात्रा मौजूद रहे। 

News Source

Related posts

डीएलबी और डीडीआर के आदेश की पालना कराए नगर परिषद

Beawar Plus

परिषद सभापति मैमुना बानाे ने किया कार्यभार ग्रहण

Beawar Plus

Royal Electric and mobile Beawar

Rakesh Jain