A to E Beawar News Latest

नहीं रखेंगे सफाई तो कैसे जीतेंगे संक्रमण से जंग

कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर जागरुकता फैला रहे है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के अलावा अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। विशेष टीम का गठन किया गया है। डोर टू डोर जाकर इसके बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जबकि शहर में जगह-जगह जमा कचरे के ढेर को हटाने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कचरा डिपो से समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाएं जा रहे है। शहर में जगह-जगह अस्थाई कचरा डिपो बना रखे है। इन कचरा डिपो से प्रतिदिन कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाते है। यह हवा चलने के साथ ही उड़कर घरों तक पहुंच रहे है। इसमें संक्रमित कचरा होने पर संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। लाखों खर्चे पर भी नहीं रखरखावनगर परिषद की ओर से अस्थाई कचरा डिपो पर के चारों ओर चारदिवारी का निर्माण कराया। इस चारदिवारी के साथ ही दरवाजा लगाया गया। ताकि अस्थाई कचरा डिपो का कचरा नहीं फैले। इसमें मवेशियों के प्रवेश नहीं कर पाए। ताकि कचरा बाहर नहीं जा सके। इससे क्षेत्र में गंदगी नहीं फैले। लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरवाजा खुला ही रहता है। कचरा चारों ओर फैल रहा है। इन पर आवारा जानवरों का जमघट लगा रहता है। जो संक्रमण को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के कारणों में शामिल है।

News Source

Related posts

बढ़ता गया शहर थमता गया विकास

Beawar Plus

Smart Choice Beawar

Rakesh Jain

JMD Fashion Beawar – Girls Wear New Range

Rakesh Jain