A to E Beawar News Latest

घर-घर जाकर 21 हजार मिट्‌टी के दीपक किए वितरण

शहर में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिए कार्य कर रही नई सोच मुहिम संस्थान ने शुक्रवार को दीपावली पर्व को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाने के उद्देश्य से घर-घर घूमकर 21 हजार मिट्‌टी के दीपक वितरण किए। संस्था के अध्यक्ष रमेश गोयल ने बताया कि संस्था की ओर से गत दो वर्ष से पौधरोपण कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में धनतेरस के अवसर पर संस्था की ओर से 21 हजार मिट्‌टी के दीपक वितरण किए गए। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक नारायण सिंह डांगी, गुरूशरण गोयल, अर्जुनराम दुखाडिया, विष्णु गोयल, नितिन, अमानत, रवि कटारिया, मोहनलाल आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों का आधार नंबर होगा अपलोड

Beawar Plus

Diwali Offer at Kamal Chasma Ghar

Rakesh Jain

ब्यावर में बनेगा डीएफसीसी का डिपो, शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार

Beawar Plus