A to E Beawar News Latest

गुरु गोविंदसिंह सर्किल पर लगाया 600 किलो वजनी लोहे का सुरक्षा चक्र

सिटी सिनेमा तथा गुरुद्वारे के सामने स्थित गुरु गोविंद सर्किल की सुरक्षा व्यवस्था अब और सुदृढ़ हो गई है। सर्किल के चारों और छह सौ किलो वजनी लोहे का सर्किल लगाया गया है।

सेहमी इंडस्ट्री के रणधीर सिंह सेहमी की और से तैयार किए गए उक्त सर्किल को शुक्रवार दोपहर बाद सर्किल के चारों ओर स्थापित किया गया। सर्कल के लगने के बाद गुरु गोविंदसिंह सर्किल की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो गई है। पूर्व में सर्किल के चारों और केवल लोहे के बड़े एंगल की लगाए हुए थे। सड़क के बीचों-बीच तथा मुड़ाव पर होने के कारण आदि दिन होने वाले हादसों के चलते सर्किल की सुरक्षा पर खतरा बना रहता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सर्किल के चारों और छह सौ किलो वजनी लोहे का सर्कल लगाया गया है। अजमेर रोड स्थित सेहमी इंडस्ट्रीज से उक्त सर्किल को जेसीबी मशीन की सहायता से यहां लगाया गया तथा उसके बाद उसे यहां स्थापित किया गया। सर्कल स्थापित करने के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जसवीर सिंह हुडा, पूर्व प्रधान गुरू बच्चनसिंह छाबड़ा, मंगत सिंह मोनू, गोविंद सिंह मुच्छल तथा मनमोहन सिंह व अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Source

Related posts

शहर के चांग गेट से पांच बत्ती तक डिवाइडर हटेगा, रेलिंग नहीं लगेगी

Beawar Plus

सरकार ने लगवा दीं 11 हजार एलईडी, अब नई लाइटाें के लिए परिषद करेगी भुगतान

Beawar Plus

शहर में 11 से 13 अक्टूबर को होगी फोगिंग

Beawar Plus