Beawar News

Beawar News दोहरीकरण के कारण प्रभावित रहेगा ब्यावर अहमदाबाद मार्ग

Beawar News

रेलवे द्वारा आबूरोड से बांगडग्राम तक के दोहरीकरण के कार्य को लेकर शुक्रवार से मंगलवार तक ब्यावर अहमदाबाद मार्ग प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है तो कुछ में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेलवे द्वारा पूर्व में सूचना जारी नहीं दी जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक मारवाड़ आबूरोड के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन कनेक्टिंग के कार्य को लेकर रेलवे द्वारा 19 से 23 मई तक ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण इंटरसिटी ट्रेन 23 मई तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी तो वहीं जयपुर अहमदाबाद पैसेंजर ट्रेन भी जयपुर से मारवाड़ तक ही संचलित की जाएगी। शुक्रवार से रेलवे द्वारा इंटर सिटी को रद्द कर दिया गया। जबकि पैसेंजर ट्रेन मारवाड़ तक ही संचालित की जा रही है। लेकिन रेलवे प्रबंधन द्वारा इस संबंध में पूर्व में जानकारी नहीं दी जाने के कारण कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों का आरोप था कि ब्लाॅक लेना था तो पहले जानकारी तो दी जानी चाहिए। जानकारी नहीं होने के कारण कई यात्री शुक्रवार को अहमदाबाद ट्रेन में जाने के लिए स्टेशन पहुंच गए। लेकिन वहां टिकट नहीं मिलने से परेशान हो कर वापस लौटना पड़ा। मसूदा रोड निवासी मनमोहन ने बताया कि परिवार के साथ अहमदाबाद जाना था। लेकिन ट्रेन मारवाड़ तक ही चल रही है इस कारण अब बस से जाना पड़ेगा।

New Source

Related posts

बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Beawar Plus

ऑनलाइन नजर रखने के लिए 167 फीडर को मॉडम से किया कनेक्ट

Beawar Plus

शिविर में किया 61 यूनिट रक्तदान

Rakesh Jain