A to E Beawar News Latest

नेत्रदान के लिए संकल्प लेने का आह्वान

ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में अजमेर जिला माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति बैठक माहेश्वरी छात्रावास में आयोजित हुई। सभा की शुरुआत में भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुलवामा के शहीदों व दिवंगत समाज बंधुओं को नमन किया गया। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को जिलाध्यक्ष रमाकांत बाल्दी व जिला महामंत्री एसडी बाहेती ने जिले में समाज की चल रही गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान मध्य राजस्थान प्रदेश मंत्री विजय शंकर मूंदड़ा ने सभी जिला क्षेत्रिय सभाओं में चल रही गतिविधियों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए प्रदेश सभा द्वारा अल्प आय वाले समाज बंधुओं के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं को जानकारी दी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चितलांगिया ने ब्यावर सभा के माध्यम से नेत्रदान महादान जैसे विषय पर अपनी बात को रखते हुए समाज बंधुओं को इसके लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी से नेत्रदान के लिए संकल्प लेने का आह्वान भी किया। मंच का संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुनील झंवर ने किया। कार्यक्रम में फाग महोत्सव को बाहर से पधारे पदाधिकारियों व स्थानीय समाज बंधुओं ने मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सत्यनारायण हेड़ा, दिलीप जाजू, गुमानमल झंवर, विट्ठल राठी, कुलदीप भूतड़ा, मितेश मूंदड़ा, आशुतोष माहेश्वरी, जुगल मणिहार, कमल झंवर, नारायण हेडा, नवल सोमानी, सूर्यप्रकाश झंवर, हरीश मूंदड़ा, भागीरथ हेड़ा, रामजस बाल्दी, राकेश चौधरी, अशोक माहेश्वरी सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित थे। 

News Source

Related posts

अब 15 दिन नहीं कर सकेंगे शटल में यात्रा

Beawar Plus

माइक्रोसॉफ्ट करेगी विद्यार्थियों को पारंगत

Beawar Plus

चक्रवाती तूफान ‘डे’ का दिखा असर, तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज

Beawar Plus