A to E Beawar News Latest

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न

लोकसभा चुनावों के परिणाम में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा की जीत होने तथा राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी के रिकार्ड 5 लाख 49 हजार वोटों से जीत हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। जीत की खुशी को लेकर गुरुवार शाम को शहर के विभिन्न स्थानों पर एकत्र पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। साथ ही आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। 

मुख्य पाली बाजार में विभिन्न स्थानों पर भाजपा के बड़े-बड़े झंडे नजर आए। चांगगेट कुमारानंद सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। साथ ही ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य भी किया। चांग गेट पर जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता पाली बाजार की ओर रवाना हुए। जहां उन्होंने आर्य समाज चौराहे, भारत माता सर्किल, तेलियान चौपड़ सहित अन्य क्षेत्रों मे ंआतिशबाजी करते हुए भाजपा की जीत पर मिठाई वितरित की। 

भारत माता सर्किल पर भाजपा पार्षद अंगदराम अजमेरा ने 21 किलो मिठाई वितरित की। इस अवसर पर पूर्व सभापति लेखराज कंवरिया, पार्षद देवेंद्र सेन, राधेश्याम प्रजापत, पप्पू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन जांगिड़ के नेतृत्व में सेंदड़ा रोड अशोक पैलेस के सामने कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी करते हुए मिठाई वितरित की। इस मौके पर हनुमान जांगिड़, आत्माराम ढीवाण, जितेंद्र कुमार, चतुर्भुज कुलरिया, नेमीचंद, मोहनलाल, अमरचंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। डिग्गी चौक में रमेशचंद चौहान के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। मौके पर राजकुमार परिहार, पप्पी अरोड़, राजू कच्छावा, भरत शर्मा, शरद खंडेलवाल, मीनाक्षी शर्मा, सुमन परिहार, विनिता चौहान अादि उपस्थित थे। 

News Source

Related posts

Finance Point Beawar

Rakesh Jain

नगर परिषद में दाेबारा से भाजपा काबिज, नरेश कनाेजिया बने सभापति

Beawar Plus

रेलवे एलसी 24 अंडरब्रिज से लाेगों की आवाजाही फिर शुरू

Beawar Plus