A to E Beawar News Latest

ज्योतिबा फुले जयंती पर होंगे कार्यक्रम

महात्मा ज्योतिबा फुले युवा सामाजिक शिक्षण समिति की ओर से बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अजमेर रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर फुले जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान कर ज्योतिबा फूले को याद किया गया। 

इसी के तहत गुरुवार को सुबह 10 बजे ज्योतिबा सर्किल पर बाबा की मूर्ति पर दुग्ध अभिषेक एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे मसूदा रोड गौशाला में गायों को चारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बद्री सामरिया, गौतम पहलवान, बबलू चौहान, नरेंद्र चौहान, बबीता चौहान, पूरण गहलोत, कैलाश गहलोतस, महेंद्र चौहान, गणपत मारोठिया, अजय चौहान, मुकेश चौहान, चेतन चौहान, दिनेश चौहान, शैलेंद्र सांखला, अशोक भाटी, भरत भाटी सहित अन्य मौजूद रहे। 

News Source

Related posts

डिस्काॅम परिसर में लगाए जाएंगे 700 पौधे

Beawar Plus

मदर मिल्क बैंक का टीम ने किया निरीक्षण

Beawar Plus

पार्वती सोडा शिकंजी आइस कोल्ड Beawar

Rakesh Jain