A to E Beawar News Latest

नगर परिषद और यातायात पुलिस ने हटवाए मुख्य बाजार से अतिक्रमण

होली के त्योहार पर यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुचारू रहे इसको ध्यान में रखते हुए बुधवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मुख्य बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटवाए। 

नगर परिषद के राजस्व अधिकारी विकास कुमावत के निर्देशन में अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतनसिंह पंवार टीम के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। जहां यातायात पुलिस के साथ उन्होंने अभियान शुरू करते हुए चांगगेट, पाली बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटवाकर व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया। 

इस दौरान टीम ने गांधी सर्किल, अम्बेडकर सर्किल के चारों और बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटाया तो पाली बाजार में पार्किंग के लिए उपलब्ध डिवाइडर पर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व मणिहारी सामान बेचने वालों को भी हटाकर उन्हें पाबंद किया। इस दौरान टीम ने बांट व कांटे भी जब्त किए। यातायात पुलिस ने बेतरतीब खड़े आठ ठेलों को चांगगेट पुलिस चौकी में खड़ा कराते हुए चालान बनाने की कार्रवाई भी की। नगर परिषद प्रशासन तथा यातायात पुलिस प्रशासन की और से अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में खड़े सब्जी विक्रेता व अन्य ठेला संचालकों ने हड़कंप मच गया। रतनसिंह पंवार ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से इस अभियान में सहयोग कर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। 

ब्यावर. चांगगेट पर सब्जी जब्त करते परिषद की टीम। 

News Source

Related posts

A-one Somya Shringar Beauty Parlor Beawar

Rakesh Jain

Beawar Plus Vote for My Selfie Contest

Rakesh Jain

Defence Academy

Beawar Plus