A to E Beawar News Latest

रानीसागर में भी जीएसएस निर्माण के लिए निगम को मिली जमीन, बिजली समस्या का होगा समाधान

जिला प्रशासन की ओर से ब्यावर विद्युत वितरण निगम को रानीसागर के निकट 33/11 केवीए क्षमता के जीएसएस निर्माण के लिए भूमि आवंटन को लेकर मंजूरी मिल गई है। निगम को पिछले लंबे समय से जीएसएस के लिए भूमि आवंटन का इंतजार था। 

मंजूरी मिलने के बाद अब निगम की ओर से आवंटित भूमि पर लगभग पांच करोड़ की लागत से जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। जिसके बाद रानीसागर औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से पेश आ रही विद्युत संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। निगम प्रशासन की ओर से जीएसएस निर्माण को लेकर कवायद शुरु कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से गत दिनों ग्राम कानाखेड़ा में भी जीएसएस के लिए एक बीघा दस बिस्वा भूमि आवंटित की गई थी।
शहर के निकट स्थित रानीसागर व कानाखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे विद्य‌ुत दबाव के चलते वहां स्थिति औद्योगिक इकाइयों सहित घरेलू उपभोक्ताओं को विद्य‌ुत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विद्युत दबाव के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में पावर सप्लाई बाधित होने, ट्रिपिंग व वोल्टेज सहित ट्रांसफार्मर जलने की परेशानी से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए औद्योगिक कनेक्शन जारी करने में परेशानी हो रही थी। ग्रामीण इलाकों के घरेलू कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं की समस्याएं भी दूर होंगी। 

Related posts

Sethiya Brothers Beawar

Rakesh Jain

Guru Nanak Bakery

Rakesh Jain

Suhani Sarees & Suits

Beawar Plus