A to E Beawar News Latest

प्राज्ञ स्कूल में कैंटीन व स्वागत हॉल का लोकार्पण, विद्यार्थी गोद योजना का विमोचन

प्राज्ञ स्कूल में कैंटीन व स्वागत हॉल का लोकार्पण, विद्यार्थी गोद योजना का विमोचन

स्थानीय श्री प्राज्ञ पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित स्वागत हॉल व कैंटीन का विधिवित लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। समाजसेवी सोहनलाल बांठिया की स्मृति में निर्मित स्वागत हॉल का लोकार्पण बरसकंवर बांठिया शांतिलाल व पारसमल बाठियां द्वारा एवं प्राज्ञ कैंटीन का लोकार्पण समाजसेवी मूलचंद नाबेड़ा द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ.नवलसिंह जैन ने अतिथियों का विद्यालय कार्ययोजना से रूबरू करवाया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद हरकावत एवं विशिष्ट अतिथि शोभागमल बोहरा द्वारा विद्यालय की नवीन “विद्यार्थी गोद योजना” का विमोचन किया। अध्यक्ष हरकावत ने बताया कि विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों को भामाशाहों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के सतत प्रयास किए जाएंगे। समारोह में पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला गौतम विनायक्या, संपतराज लुणावत, गुमानसिंह कर्णावट, दिनेश डांगी, सुरेश लुणावत, ज्ञानसिंह सांखला सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एस अमन ने किया।

News Source

Related posts

सीवरेज के लिए खुदी सड़कों पर भरा बरसाती पानी, हालात बदतर

Beawar Plus

Madhuram The Shoe Plaza Beawar

Rakesh Jain

वैट घटाने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप रहे बंद

Beawar Plus