A to E Beawar News Latest

गोठी स्कूल में डॉज बॉल प्रतियोगिता आयोजित

भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए डॉज बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हाऊस वार रखी गई थी। जिसमें पृथ्वी हाऊस विजेता व आकाश हाऊस उपविजेता रही। वहीं कक्षा एल.के.जी व एच.के.जी के बच्चों के लिए ग्रीन डे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों व स्टाफ के सदस्यों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर व हरे रंग के भोजन का सेवन कर स्वस्थ भारत व स्वच्छ भारत का संदेश दिया तथा बच्चों को पेड़ों के महत्व को समझाया। इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के सचिव नरेन्द्र पारख, उपप्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा, समीर कुमार, शारीरिक शिक्षक गौतम चौहान आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

J M D HOSPITAL & RESEARCH CENTER

Rakesh Jain

श्री साडीज Beawar

Rakesh Jain

Ganpati Computer Education Center & Accounting Solution

Rakesh Jain