A to E Beawar News Latest

सभापति का चुनाव आज, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, उप सभापति का चुनाव कल

नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर नवगठित 60 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों की ओर से सभापति चयन के लिए मतदान किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी की ओर से नगर परिषद सभागार में व्यवस्था की गई है। मंगलवार काे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक परिषद सभागार में मतदान किया जाएगा। इसके बाद मतगणना के साथ ही सभापति की घोषणा की जाएगी। मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि कौन ब्यावर का सभापति होगा। इस चुनाव के लिए भाजपा की ओर से नरेश कनोजिया तो कांग्रेस की ओर से गोविंद पंडित चुनाव मैदान में खड़े हैं। मालूम हो कि नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर 19 नवंबर को हुई मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रशासन ने 20 नवंबर को सभापति चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी। भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए नरेश कनोजिया तो कांग्रेस की ओर से 5 पार्षदों सहित एक निर्दलीय पार्षद ने अपना नामांकन पेश किया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जांच के लिए 22 नवंबर को जांच में भाजपा की ओर से नरेश कनोजिया और कांग्रेस की ओर से निर्दलीय पार्षद गोविंद पंडित को सभापति पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। जबकि कांग्रेस के पांच पार्षदों द्वारा भरे गए नामांकन पत्र में कांग्रेस का सिंबल लैटर मौजूद नहीं होने की वजह से उनके नामांकन स्वत: ही निरस्त हो गए। अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक भाजपा की ओर से नरेश कनोजिया तो कांग्रेस की ओर से गोविंद पंडित चुनाव मैदान में डटे रहे। इधर मतगणना के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की ओर से अपने खुद के पार्षदों सहित समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू की गई। भाजपा की इस अवधि में दो बार बाड़ाबंदी बदली तो कांग्रेस की एक ही जगह रही। इधर 23 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही प्रशासन की ओर से सभापति चुनाव की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया।

News Source

Related posts

परिषद ने बाजार से हटाए अतिक्रमण

Beawar Plus

आखिर 22 दिन बाद फिर शुरू हुआ सीवरेज कार्य

Beawar Plus

Khushi Cake n Pastry Beawar

Rakesh Jain