A to E Beawar News Latest

दूसरे दिन भी हटाए काॅलेज की भूमि से अतिक्रमण

स्थानीय सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर की 22 बीघा भूमि पर हो रखे अतिक्रमण को दूसरे दिन रविवार को भी हटाया गया। महाविद्यालय की अतिक्रमण विरोधी समिति ने रविवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हटवाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया।

इस दौरान विशेषकर ग्राउंड के चारों तरफ बसी कॉलोनियों के निवासियों की ओर से मकानों के पीछे दरवाजे व खिड़कियां निकालकर चबूतरे व चौपहिया वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए थे उन्हें तोड़ा गया। इस दौरान रंगलाल सुवासिया, वीरेंद्र सिंह भाटी, अतिक्रमण विरोधी समिति के संयोजक जलालुद्दीन काठात, हरीश गुजराती, एन के साध, धन्नाराम, मंत्रालयिक कर्मचारी देवेंद्र सिंह यादव, सी.के सोनी, राजेश उमरिया, हेमंत, नितिन, राम सिंह, रमेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय के जलालुद्दीन काठात ने बताया कि अब तहसील प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा की राजस्व की एक टीम भेजकर इस जमीन का सीमा ज्ञान कराया जाए। जिससे भविष्य में भूमि पर महाविद्यालय द्वारा गर्ल्स कॉलेज या अन्य कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

News Source

Related posts

डॉक्टरों और स्टाफ के लिए अमृतकौर अस्पताल में तैयार हुआ हेल्थ क्लब

Beawar Plus

Sethiya Brothers Beawar

Rakesh Jain

गौरव पथ निर्माण में हो रही देरी पर विधायक ने जताई नाराजगी

Beawar Plus