A to E Beawar News Latest

हनुमान जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

अजमेर रोड स्थित दादीधाम मन्दिर में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दादीधाम के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के तहत सुबह 7.30 बजे हनुमानजी का पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। जिसके बाद हनुमानजी का मनमोहक श्रृगांर किया जायेगा। वहीं सुबह 9 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति शकुन्तला गोयल द्वारा दी जाएगी। दोपहर 12.15 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। 

. विश्व हिंदू परिषद की ओर से उदयपुर रोड स्थित आशापुरा माता धाम स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर पर रोड की झांकी सजाई जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में दोपहर 3 से 6 बजे तक भक्तों की ओर से सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात पंचमुखी बालाजी की सामूहिक महाआरती का आयोजन कर रोट का वितरण किया जाएगा। 

बलाड़ रोड स्थित मकरध्वज बालाजी धाम पर शुक्रवार को हनुमान जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री बालाजी भक्त मंडल के अध्यक्ष दिनेश जांगिड़ ने बताया कि जयंती पर मंदिर की आकर्षक सजावट व रोशनी के साथ मकरध्वज बालाजी भगवान की प्रतिमा का शृंगार किया जाएगा। धाम के महंत प्रकाश नाथ ने बताया कि जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के तहत सुबह सात बजे मंगला आरती, दोपहर 12 बजे समाधि पूजन, दोपहर दो बजे गुरु दीक्षा-आर्शीवाद समारोह, शाम पांच बजे बालाजी ध्वजा भेंट की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। मकरध्वज युवा संगठन के युगल यादव ने बताया कि मेले पर रात्रि आठ बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 

स्टेशन रोड स्थित हनुमतेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर शुक्रवार सुबह हनुमानजी का विशेष शृंगार किया जाएगा। वहीं, सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा व दोपहर 12 बजे महाआरती के पश्चात केक काटकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री नृसिंह मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को हनुमान जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के ट्रस्टी राधेश्याम जिंदल ने बताया कि मंगला आरती के साथ ही हनुमान चालीसा, हनुमानष्ठक, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक आदि के पाठ कैसेट पर रखे गए है। पूरे मंदिर परिसर व गर्भगृह को विशेष शृंगारित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे हनुमत जन्म पर ढोल नगाड़े व पटाखे जलाने के साथ ही पुष्प वर्षा कर मनाया जाएगा। 

News Source

Related posts

Live Band Dandiya Night 2017

Rakesh Jain

शिविर में किया 61 यूनिट रक्तदान

Rakesh Jain

राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक में दर्ज करने का अनुरोध

Rakesh Jain