A to E Beawar News Latest

सरकारी स्कूलों में फर्नीचर एवं पंखे भेंट

श्री सीमेंट लिमिटेड के श्री फाउंडेशन ट्रस्ट रास द्वारा मंगलवार को कोलपुरा में फर्नीचर एवं छत के पंखे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों में छत के पंखे और विद्यार्थियों के बैठने के लिए स्टूल-टेबल सेट भेंट किए गए। कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (माइंस) दिग्विजय सिंह, प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) विशाल जायसवाल एवं स्थानीय पीईईओ नंदलाल सिंह जोधा द्वारा राउप्रावि कोलपुरा एवं राउमावि बाबरा के विद्यार्थियों के लिए 50 टेबल-स्टूल सेट एवं 6 सरकारी स्कूलों राउप्रावि पाटन, राउमावि कोलपुरा, राउमावि देवगढ़, राप्रावि नयागांव, राप्रावि नायकों का बाडिय़ा व राप्रावि रामगढ़ में 27 छत के पंखे भेंट किए। 

श्री सीमेंट ब्यावर द्वारा श्री शिक्षा योजना अंतर्गत राउप्रावि झाक खास में समाज सेवा टीम द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार छत के पंखे भेंट किए गए। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि कंपनी ढांचागत विकास व अन्य सुविधाओं के लिए स्कूलों में आवश्यकतानुसार सहयोग करती है। अमित टाक ने शिक्षा विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संस्था प्रधान ने कंपनी अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मदन बाकोलिया, समाजसेवी यासीन काठात, विद्यार्थी, समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

Tamanna Drug Distributors Beawar

Rakesh Jain

विकसित होने से पहले ही अनदेखी की भेंट चढ़ रहा है वन उद्यान वन उद्यान

Beawar Plus

राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक में दर्ज करने का अनुरोध

Rakesh Jain