A to E Beawar News Latest

आचार संहिता के दौरान पास होंगे नक्शे, नगर परिषद जारी कर सकेगी निर्माण की स्वीकृति!

लोकसभा चुनाव के तहत लागू हुई आचार संहिता में अब नगर परिषद में रूटीन वर्क के साथ उन फाइलों का भी निस्तारण हो सकेगा जो आचार संहिता से पूर्व में ही पेश की गई थी। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक व संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि लोकसभा आम चुनाव आचार संहिता के दौरान नगरीय निकायों में नियमानुसार कुछ कार्य किए जा सकते हैं।

परिषद में आचार संहिता के चलते नक्शे की हो या फिर नामांतरण की फाइलें सभी अटकी हुई है। सरकार के इस आदेश के बाद परिषद में निस्तारण योग्य उन फाइलों को गति मिलने से आमजन को राहत मिलेगी तो परिषद को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सकेगी। ऐसे में नक्शे की करीब 300 से अधिक फाइलें अटकी हुई है। परिषद ने आचार संहिता जारी होने से पहले ही इनमें से 215 के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर आपत्तियां भी मांग ली थी। 

News Source

Related posts

मुमुक्षु कंचन का निकाला वरघोड़ा

Beawar Plus

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव, अमरकुंज, अजमेर रोड़-2016

Rakesh Jain

असु चंड मेले पर गूंजा आयोलाल-झूलेलाल

Beawar Plus