A to E Beawar News Latest

डॉक्टरों और स्टाफ के लिए अमृतकौर अस्पताल में तैयार हुआ हेल्थ क्लब

डॉक्टरों और स्टाफ के लिए अमृतकौर अस्पताल में तैयार हुआ हेल्थ क्लब

मरीजों का इलाज करते करते और काम के दबाव के चलते मानसिक तनाव झेल रहे डॉक्टरों के तनाव को कम करने और स्टाफ के बीच आपसी सामजंस्य बढ़ाने के मकसद से राजकीय अमृतकौर अस्पताल में मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के इनडोर क्लब ने काम करना शुरू कर दिया है। पुराने गायनिक ओटी में तैयार किए गए हेल्थ क्लब में टेबल टेनिस की टेबल सेट कर दी गई है और चेस बोर्ड भी लगाया जा रहा है। एकेएच प्रबंधन द्वारा जल्द ही यहां इनडोर खेल के सामान के साथ ही तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन का भी आयोजन किया जाएगा।

रीडिंग रूम भी बनेगा: अस्पताल प्रबंधन के अनुसार योजना के अनुसार सबसे पहले इस क्लब में मेडिटेशन कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें तनाव दूर करने के लिए ध्यान एवं याेग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही क्लब में टेबल टेनिस और स्नूकर की सुविधा के साथ ही रीडिंग रूम बनाया जाएगा।

News Source

Related posts

Shree P.S. Sweets Beawar

Rakesh Jain

सरकारी स्कूलों में फर्नीचर एवं पंखे भेंट

Beawar Plus

बसों में होगी वीडियाेग्राफी, ईटीआईएम से मिलेंगे टिकट

Beawar Plus