A to E Beawar News Latest

दिवाली से पहले खरीदारी के कई शुभ मुहूर्त, गुलजार होने लगे बाजार

रोशनी का पर्व दिवाली दस्तक दे रही है। शहर के बाजार गुलजार होने की तैयारी में है। हालांकि अभी व्यापार मंदा है, लेकिन पंडितों का मानना है कि दिवाली के पहले खरीदी के कई शुभ संयोग है जो फलदायी होंगे। दिवाली तक चार बार सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनेगा। तीन बार रवियोग आएगा। सबसे विशेष पुष्य नक्षत्र भी दो दिन रहेगा। पंडित मनीष पाराशर ने बताया कि यह नक्षत्र 21 अक्टूबर को दोपहर से 22 अक्टूबर दोपहर बाद तक रहेगा। सोमवार को सोम पुष्य व मंगलवार को मंगल पुष्य संयोग बनेगा। 25 अक्टूबर को धन तेरस है, जो खरीद के लिए स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। पंडित मनीष पाराशर ने बताया कि 19 व 25 अक्टूबर को व्यापार का खास मुहूर्त है। सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग, पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना श्रेष्ठ माना गया है।

वाहन, वस्त्र, आभूषण क्रय के मुहूर्त : पंडित मनीष पाराशर ने बताया कि खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त है। शुभ मुहूर्त में वाहन, भूमि, भवन, आभूषण, सजावट का सामान, कपड़े की खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है। दिवाली तक कई दिन शुभ मुहूर्त आ रहे है, जिसमें स्थायी संपत्ति की खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा।

सर्राफा बाजार में भी उम्मीद : हालांकि वर्तमान में आभूषणों के दाम आसमान छू रहे है, फिर भी सर्राफा कारोबारियों को इस दीपावली को काफी उम्मीद है।

News Source

Related posts

49 हजार विद्यार्थी पांचवीं बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

Beawar Plus

TIRUPATI ONLINE SERVICES

Beawar Plus

बसों में होगी वीडियाेग्राफी, ईटीआईएम से मिलेंगे टिकट

Beawar Plus