A to E Beawar News Latest

56 टीमों के 112 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भारत विकास परिषद शाखा बिजयनगर के तत्वावधान में श्री प्राज्ञ महाविद्यालय में प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 56 टीमों में 112 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल पानगड़िया ने की। समारोह में गुलाबपुरा पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। समारोह में रीजन पर्यवेक्षक अनिल गोयल व तकनीकी अधिकारी नवीन जैन विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता में अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद जिले से कनिष्ठ वर्ग वरिष्ठ वर्ग की कुल 56 टीमों ने 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाखा सचिव सत्यनारायण जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत कनिष्ठ वर्ग में एमएसएस स्कूल किशनगढ़ प्रथम व मीलिट्री स्कूल अजमेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में न्यू लुक सेंट्रल एकेडमी भीलवाड़ा प्रथम व माहेश्वरी पब्लिक स्कूल भीलवाड़ा द्वितीय स्थान पर रही। सर्वप्रथम सेमी फाइनल राउंड शाखाओं की प्रतियोगियों के मध्य संयुक्त रूप से किया गया। इस राउंड में 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। उत्तर देने के लिए 20 सैकंड का समय दिया और यह पूरा राउंड कंप्यूटर आधारित तकनीक पर ही खेला गया। सेमीफाइनल राउंड से प्रथम 8 टीमें फाइनल राउंड में पहुंची। प्रथम राउंड में गौरवशाली भारत, द्वितीय राउंड में सुनहरा वर्तमान, तृतीय राउंड में ज्ञान की कसरत, चाैथे राउंड में रैपिड फायर, पांचवां राउंड में गुगली, छठे राउंड में ऑडियो, सातवें राउंड में वीडियो और आठवां हिट राउंड रखा गया। प्रतियोगिता के समापन सत्र में थाना प्रभारी विजयसिंह रावत, परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा, महासचिव संदीप बाल्दी, भारत को जानो प्रांतीय प्रभारी मुकेश लाठी अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्पर्क रतनलाल नाहर, युवा एवं बाल संस्कार प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी राजेश सोनी, जिला सचिव श्यामसुंदर चौधरी, प्रकल्प प्रभारी दिनेश कोगटा, शाखा अध्यक्ष विनोद नाहर कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर, जितेन्द्र आदि मौजूद थे।

News Source

Related posts

Jain Radios Beawar

Rakesh Jain

Ajay Electronics and Air Conditioning Beawar

Rakesh Jain

49 हजार विद्यार्थी पांचवीं बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

Beawar Plus