A to E Beawar News Latest

मैराथन से दिया मतदान करने का संदेश

स्वीप प्रकोष्ठ व निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत सतरंगी सप्ताह के दौरान शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मैराथन में राज्य कर्मचारियो, प्रशासनिक अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों तथा शिक्षिकाओं ने भी शिरकत की। मैराथन के दौरान महिलाओं ने लाल ड्रेस कोड के साथ भाग लिया।

उपखंड अधिकारी कार्यालय से शुरू हुई मैराथन दौड़ को स्वीप प्रभारी शलभ टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से दौड़ एसबीआई बैंक सर्किल, सुभाष चौक, भगत चैराहा, श्री मेगा हाईवे हाेते हुए नगर परिषद स्थित लायन गार्डन पहुंचकर सम्पन्न हुई। दौड़ में शामिल महिलाओं ने घर के सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, बहकावे में कभी न आना-सोच समझकर बटन दबाना, आओ देश को उन्नत बनाएं- हर नागरिक से मतदान करवाएं, अब आओ घूंघट से निकले-घर, ढाणी पनघट से निकले सहित अन्य नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

मैराथन दौड़ के लायन गार्डन पहुंचकर संपन्न होने पर स्वीप प्रभारी टंडन ने सभी को अधिक से अधिक मतदान करवाने तथा इस हेतु लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को हर स्तर पर जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान आयुक्त राजेंद्र सिंह चांदावत, बीडीओ विजेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

News Source

Related posts

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव, अमरकुंज, अजमेर रोड़-2016

Rakesh Jain

V.B. Academy Beawar

Rakesh Jain

मोहन ड्रेसेज Beawar

Rakesh Jain