A to E Beawar News Latest

विश्वकर्मा जंयती पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का होगा आयोजन

श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति की ओर से शाहपुरा मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में बैठक आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर पंवार ने बताया कि बैठक में 6 व 7 फरवरी को सम्पन्न होने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के अवसर पर पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन हाेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि 25 जनवरी तक ही सभी विवाह योग्य वर वधू के आवेदनों पर विचार होगा। इस अवसर पर प्रधान हनुमान जांगिड़, मंत्री मूलचंद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बरड़वा आदि मौजूद थे।

News Source

Related posts

कोरोना पॉजीटिव मरीजों का चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में हो सकेगा तुरंत उपचार

Rakesh Jain

जनता को मोदी सरकार की एक और सौगात, बिजली बिल पर मिल सकती है छूट

Rakesh Jain

तेजा क्रिकेट ट्रॉफी में लामाना बनी चैंपियन

Beawar Plus