A to E Beawar News Latest

आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी

आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। ब्यावर के आरओ सुरेश चौधरी ने बताया कि देवेंद्र सिंह चौहान को बिना अनुमति पोस्टर, होर्डिग्स लगाने के लिए नोटिस दिया गया है।

इसी प्रकार आप पार्टी सोशल मीडिया पर प्रचार करने पर मनजीत सिंह हुडा को, महेंद्र मारोठिया को सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए नोटिस दिया है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑॅफिसर पर्वत सिंह चूंडावत ने बताया कि एक समाचार पत्र के 17 अक्टूबर के अजमेर संस्करण में बालचंद लोढ़ा के 44 वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अन्य वर्णन है, जिसमें कथित रूप से राजनेताओं के फोटो सहित वर्णन प्रकाशित किया। इसके लिए समक्ष अधिकारी की अनुमति, भुगतान संबंधी विवरण की जानकारी के लिए बालचंद लोढ़ा को नोटिस जारी कर सात दिवस में प्रतिउत्तर चाहा गया है।

किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑॅफिसर महेश मान ने बताया कि चेतन चौधरी द्वारा एक समाचार पत्र के अजमेर संस्करण के 18 अक्टूबर के अंक में फोटो सहित वर्णन प्रकाशित किया गया। इनसे सक्षम अधिकारी से अनुमति एवं भुगतान के संबंध में सात दिवस में स्पष्टीकरण चाहा गया है। गिरधर गोपाल भींचर को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार राकेश शर्मा के द्वारा किशनगढ़ शहर में पोस्टर एवं होर्डिग्स लगाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए सक्षम स्तर से अनुमति नहीं ली गई है।

News Source

Related posts

JMD Fashion Beawar – Girls Wear New Range

Rakesh Jain

बिजली कटाैती महीने भर में कहां हाेगी, डिस्काॅम देगा सूचना

Beawar Plus

Dr. Harish Homoeopathic Clinic Beawar

Rakesh Jain