A to E Beawar News Latest

परिषद की चेतावनी को दिखाया अंगूठा

शहर के मुख्य मार्गों में वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होने की समस्या के समाधान को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने एक पखवाड़े पहले बैकों सहित आठ अलग-अलग व्यापारिक संस्थानों को नोटिस दिया था। परिषद की चेतावनी के बावजूद मुख्य मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। मुख्य मार्गो की स्थिति जस की तस है। आधे से अधिक मार्ग पर वाहनों की बेतरतीब पार्किग हो जाती है। इससे दिनभर यातायात बाधित रहता है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधिक प्रतिष्ठान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ गई है। नगर परिषद प्रशासन ने सड़क पर बेतरतीब पार्किग करने वाले छह बैंकों, एक मेगा मार्ट एवं एक सिनेमा हॉल को नोटिस दिया है। इन्हें कार्यालय के बाहर पार्किग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। एेसा नहीं किए जाने पर कार्रवाई करने के लिए चेताया है। शहर के मुख्य मार्ग पर संचालित विविध बैंकों में दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इनकी पार्किग मुख्य मार्ग पर ही होने से यातायात बाधित होता है। यह समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर परिषद प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। नगर परिषद प्रशासन ने चांगगेट सहित अन्य स्थानों पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनो, ठेलो व थड़ी पर बैठने वालों को हटाकर सही स्थान पर बैठने की व्यवस्था की। व्यवस्था में सुधार के लिए बैंकों व अन्य कॉम्पलेक्स के बाहर सड़क पर पार्किग करने वालों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास शुरु किए गए है। ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। इसलिए है सुधार जरुरीनगर परिषद प्रशासन की ओर से जिन्हें बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए। यह अधिकांश बैंक व अन्य संस्थान स्टेशन व बस स्टैंड मार्ग पर स्थित है। यह मार्ग मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अमृतकौर चिकित्सालय, उपखंड कार्यालय, पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय, मुख्य डाकघर, पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी बालिका विद्यालय, डिग्गी स्कू  ल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व नगर परिषद को जोडऩे वाला मार्ग है। यहां पर यातायात का सबसे अधिक दबाव रहता है। इस मार्ग पर ही कुछ बैंकों व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की पार्किग ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। अधिकांश खा गए मार्गाधिकारशहर के मुख्य मार्गो पर बने कई व्यावसायिक भवनों में सेटबैक नहीं छोडा गया। कई प्रतिष्ठान के संंचालकों ने कमाई के लालच में मार्गाधिकार को ही लील गए। इसके चलते शहर में बढ़ते यातायात के साथ ही व्यवस्था पटरी से उतर रही है। अधिकांश स्थानों पर स्थिति विकट होती जा रही है। नगर परिषद में नया बोर्ड बनने के बाद से ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्किग का नहीं हो रहा उपयोगमुख्य मार्गो सहित अन्य स्थानों पर बने बहुमंजिला व्यावसायिक काम्पलेक्सों में पार्किग तो विकसित की गई। इस पार्किग को नक्शे में भी दिखाई गई। अधिकांश भवनों में पार्किग का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। यहीं कारण है कि पार्किग में वाहन खड़े नहीं हो पाने से मुख्य मार्गो पर अव्यवस्था बढ़ रही है। परिषद प्रशासन अब एेसे भवनों को चिन्हित कर रही है। जहां सड़क पर पार्किग हो रही है। पार्किग का उपयोग मापदंड के विपरित हो रहा है। जल्द ही इन पर गाज गिर सकती है।

News Source

Related posts

Dr. K.L. Aheer

Beawar Plus

शहर के चांग गेट से पांच बत्ती तक डिवाइडर हटेगा, रेलिंग नहीं लगेगी

Beawar Plus

बरसों पुराने कब्जे हटे तो नजर आने लगी सड़क

Beawar Plus