A to E Beawar News Latest

सतपुलिया विस्तार के लिए पिलरों पर छत का काम शुरू

शहर के अजमेर रोड पर कछुआ गति से चल रहा सतपुलिया विस्तार के तहत अब बनाए गए पिल्लरों पर छत डालने का कार्य शुरु कर दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में सतपुलिया विस्तार के लिए बनाए गए पिल्लरों पर छत डालने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। नए पिल्लरों पर छत डाले जाने के बाद सतपुलिया की चौड़ाई नजर आने लगी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदारों का भुगतान लंबे समय से अटके रहने के कारण कई महिनों तक निर्माण कार्य रुका हुआ था। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से नवंबर 2017 में पुलिया विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होना था। पंरतु अब सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लचर कार्यशैली के चलते अब तक सतपुलिया विस्तार का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। सानिवि की ओर से छह करोड़ की लागत से सतपुलिया विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। सानिवि मुख्यालय की ओर से ठेकेदारों का लंबे समय से बकाया चल रहा है। जिसके चलते कुछ दिनों पू‌र्व ठेकेदारों की ओर से शहर भर में सानिवि की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को रोक दिया था। 

बढ़ते ट्रैफिक से शहरवासी परेशान : गौरतलब है कि गत कई सालों से लगातार शहर में दुपहिया व चौपहिया वाहनों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते शहर में ट्रेफिक की समस्या विकराल रुप रही है। अजमेर रोड पर बढ़ती ट्रेफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए मार्ग का विस्तारीकरण कर दिया गया है। परंतु अब तक सतपुलिया का विस्तारीकरण कार्य पूर्ण नहीं होने के चलते सतपुलिया पर दिन में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

News Source

Related posts

पोल सरकार के मगर प्रचार-प्रसार निजी संस्थाओं का

Beawar Plus

Dev Fancy Store Beawar

Rakesh Jain

A Wonderful Business Opportunity in Beawar

Rakesh Jain