A to E Beawar News Latest

किसान कर्ज माफी याेजना की विसंगतियां दूर करें

भारतीय किसान संघ तहसील शाखा सरवाड़ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी केे प्रतिनिधि बसंत कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर ऋण माफी योजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की। 

इससे पूर्व किसान संघ की बैठक में किसानों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन वर्तमान में राज्य सरकार ने जो ऋण माफी की योजना को लागू किया उस पर किसानों की केवल सहकारी बैंकों के ही दो लाख तक के कर्ज माफ किए जा रहे हैं जिससे अन्य बैंकों के कर्जदार किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। किसान संघ ने समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को भी ऋण माफी योजना में सम्मिलित करने की मांग करते हुए सरकार से ऋण माफी योजना की अवधि बढ़ाने की भी मांग की है। 

इस दौरान संघ के तहसील अध्यक्ष रामदेव शर्मा, संभागीय जैविक प्रमुख राम प्रसाद कुमावत, तहसील मंत्री राजेंद्र पारीक, रामधन धाकड़, लक्ष्मी नारायण, सूर्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। 

किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। 

News Source

Related posts

शहरी क्षेत्र में 15 ट्रांसफार्मर किए स्थापित

Beawar Plus

Dr. K.L. Aheer

Beawar Plus

BDN एडमिन ने रक्तदान कर मनाया ब्यावर के वरिष्ठ पत्रकार श्री रामप्रसादजी कुमावत का जन्म दिन

Rakesh Jain