A to E Beawar News Latest

रोडवेज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने को लेकर चल रहे दो दिवसीय धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। जहां अंतिम दिन कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों लेकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य प्रबंधक रघुराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगो के समाधान को लेकर दो दिवसीय धरने प्रदर्शन दिया गया था।

सुबह 11 बजे से ब्यावर आगार परिसर में शाम 5 बजे तक चला। धरने प्रदर्शन में मुख्यालय से सांतवा वेतन मान लागू करने, सेवानिवृत कर्मचारियों का बकाया भुगतान दिलाने, नई बसों की खरीद व रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती करने की मांग की गई। इसको लेकर मुख्यप्रबंधक को सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। यदि कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई तो 17 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन टौक में किया जाएगा। इसके बाद भी यदि सरकार मांग नहीं मानी तो 23 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रदेश व्यापी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा तथा दिवाली बाद मुख्यमंत्री के जोधपुर शहर में रैली आयोजित की जाएगी। धरना प्रदर्शन में टीसी गोयल, वी.के.शर्मा, विजय सिंह राठौड, सम्पतराज जांगिड, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश पारीक, राजकुमार टांक, नंदलाल, कृष्णगोपाल शर्मा, भंवर सिंह चौहान, मोहन सिंह, नारायण सिंह, कालू सिंह आदि शामिल थे।

News Source

Related posts

तेजा मेले के लिए समितियों का गठन

Beawar Plus

नगर परिषद 50 बूथों पर करेगी फर्नीचर की व्यवस्था

Beawar Plus

नगर परिषद में दाेबारा से भाजपा काबिज, नरेश कनाेजिया बने सभापति

Beawar Plus