A to E Latest

स्किल इंडिया प्रोग्राम से बढ़े युवाओं में रोजगार के अवसर

सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया व स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल मार्केटिंग व वेबसाइट डवलपमेंट का कोर्स करवाया गया। जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज शिक्षा के समाप्त करने के साथ ही रोजगार प्राप्त हो सके। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने आर्यभट्ट इंजीनियरिंग काॅलेज अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल मार्केटिंग व वेबसाइट डवलपमेंट का कोर्स शुरू किया है। इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग व वेबसाइट डवलपमेंट की जानकारी देकर विद्यार्थियों की वेबसाइट बनवाई गई है। इसमें खास बात यह है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। यदि यही कोर्स विद्यार्थी निजी संस्थान से करे तो 1 हजार रुपए प्रति माह के रूप में फीस देनी पड़ती। लेकिन कॉलेज प्रशासन के प्रयास से विद्यार्थियों को आर्यभट्ट इंजीनियरिंग काॅलेज द्वारा निशुल्क को कोचिंग दी जा रही है।

कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बिना शुल्क के डिजिटल विकास में सहायता, डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और क्षमता निर्माण करना है। इससे कॉलेज में आने वाले सामाजिक, आर्थिक व भौगोलिक कारणों से पिछड़े छात्र छात्राओं के बीच डिजिटल डिवाइड को कम करना है। कार्यशाला का आयोजन कर विद्यार्थियों को बताया गया की किस तरह से गूगल से डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस व वेबसाइट डिजाइन का प्रमाण पत्र घर बैठे ट्रेनिंग लेकर केवल नेट पर रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकेट से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

पहले चरण में 260 विद्यार्थियों ने लिया लाभ

कॉलेज प्रशासन की ओर से शुरूआती चरण में प्रथम वर्ष के विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के 260 विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया की किस तरह से डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस व वेबसाइट डिजाइन करते हैं। कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों ने अपनी वेबसाइट बनाई है।

News Source

Related posts

वृन्दा सलेक्शन Beawar

Rakesh Jain

रन फॉर यूनिटी रैली पर चर्चा

Beawar Plus

Kesaria Sarees Beawar

Rakesh Jain