A to E Beawar News Latest

रीडिंग लेते वक्त रीडर विद्युत मीटर की क्लिक करेगा फोटो

विद्युत वितरण निगम की ओर से रीडिंग लेते वक्त विद्युत मीटर की फोटो क्लिक करने को लेकर बनाए गए नियम की पालना में लापरवाही बरती जाती है। जिसके कारण रीडिंग में गड़बड़ियाें की संभावना बढ़ जाती है।

इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब ब्यावर विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता की ओर से मीटर रीडर को अनिवार्य रुप से विद्युत मीटर की फोटो क्लिक करने के लिए पाबंद किया जाएगा। इसके साथ ही विद्युत मीटर की फोटो क्लिक नहीं करने वाले मीटर रीडर की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से विद्युत मीटर की रीडिंग लेते वक्त मीटर रीडर द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियाें को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। शिकायतों के चलते निगम की ओर से विद्युत मीटर की फोटो लेने को लेकर नियम बनाया गया था।

परंतु मीटर रीडर उक्त आदेश को गंभीरता से नहीं लेते हैं। निगम ने गत दिनों अजमेर डिस्कॉम के समस्त अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने अंतर्गत आने वाले समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वह अब विद्युत मीटर की फोटो लेते वक्त अनिवार्य रुप से विद्युत मीटर की फोटो लें। जिससे भविष्य में किसी उपभोक्ता की ओर से शिकायत किए जाने पर विद्युत मीटर की फोटो के आधार पर मामले की जांच हो सके।
विद्युत वितरण निगम की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक कनिष्ठ अभियंता व फीडर इंचार्ज को अपने अंतर्गत मीटर रीडिंग का कार्य करने वाले लोगों के पाबंद करना होगा। इसके साथ ही उन्हें इस बात पर पूरी नजर रखनी होगी की मीटर रीडर उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर की रीडिंग लेते वक्त विद्युत मीटर की फोटो अनिवार्य रुप से क्लिक कर रहे हैं।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ियां होने के चलते निगम को भी नुकसान उठाना पड़ता है। छीजत बढ़ने के कारणों में मीटर रीडिंग के अांकड़ों में गड़बड़ी होना भी माना जाता है। इसी कारण अब मीटर रीडिंग के वक्त फोटो लेने के नियमों का सख्ती से पालन किए जाने के निर्देश दिए हैँ।

News Source

Related posts

अब परिषद स्तर पर नहीं बल्कि डीएलबी की मंजूरी या कोर्ट के आदेश पर खुलेंगे सीज भवन

Beawar Plus

Commercial Shops Available for Sale

Rakesh Jain

ब्यावर में यात्रियों को जल्द मिलेगी तीसरे प्लेटफार्म की सुविधा

Beawar Plus