Beawar News Latest

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव आज

सकलजैन समाज के तत्वावधान में रविवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार महोत्सव के तहत 9 अप्रैल को सुबह 6 से 7 बजे तक ओसवाल पंचायती नोहरे में सामाजिक स्वाध्याय, सुबह 7.30 बजे शांतिनाथ जैन मंदिर से विशाल शोभायात्रा, जैन ध्वज और रथ के साथ शहर के विभिन्न जैन शिक्षण संस्थान द्वारा तैयार झांकियों के साथ प्रारंभ होगा। शोभायात्रा के समापन के पश्चात जैन जवाहर भवन में सकल जैन समाज का सामूहिक भोज का आयाेजन किया जाएगा। शाम 7 बजे भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं चुंदड़ी की साड़ी में शामिल होंगी।

 

Source

Related posts

Maha Summer Camp : Bachpan to 55

Rakesh Jain

आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें अधिकारी

Beawar Plus

Kamal Jyoti Fabrics Beawar

Rakesh Jain