Beawar News Latest

बालिका शिक्षा योजना सबसे बड़ी जरूरत

डूंगरीरोड स्थित पीआरजे लिटिल प्लानेट और पीआरजे ज्ञानजया स्कूल परिसर में भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के समावेश के साथ 7वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री अमरराम चौधरी, जीएस एंड पीआर जांगिड़ ग्रुप के फाउंडर अध्यक्ष पदमाराम जांगिड़ पीआरजे स्कूल की चेयरपर्सन राखी जांगिड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी पीयूष समारिया थे जबकि तहसीलदार योगेश अग्रवाल, जवाजा बीडीओ शिवदान सिंह, पीसांगन बीडीओ प्रदीप मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि जिस संस्था के साथ जन्म देने वाली मां, गुरु और ईश्वर का साथ हो उस संस्था की प्रगति के रास्ते पर हर बाधा हर कांटा फूल बनकर बिछ जाएगा। उपखंड अधिकारी पीयूष समारिया ने कहा कि स्कूल के बच्चे हॉर्स राइडिंग, स्वीमिंग, नृत्य खेलकूद की नई गतिविधियों में सदैव अग्रणी दिखे हैं।

विशिष्ट अतिथि मारवाड़ और मेवाड़ के साहित्यकार, कला मर्मज्ञ और सरस्वती पुत्र के नाम से प्रसिद्ध और कई भाषाओं के जानकार जफर खान सिंधी ने कहा कि कार्यक्रम में बाल कलाकारों के चयन से एक तो राजस्थान का लोक संगीत जीवंत दिखाई देता है तो दूसरी ओर बच्चों के लिए बच्चे ही सबसे बड़ा आदर्श है। मोती, सरवर और सरताज खान ने बॉलीवुड सहित विदेशों में अपनी संस्कृति के झंडे गाडकर अपनी पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं। पीआरजे लिटिल प्लानेट के 80 बच्चों ने विभिन्न वेश धरकर फैंसी ड्रेस शो प्रस्तुत किया।

पीआरजे ज्ञानजया स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. एस सिसोदिया ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मैनेजर धनपत बुरड़ और शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाला। दंगल मूवी फेम सरवर सरताज खान ने भी शानदार प्रस्तुति दी। पीआरजे के मुखिया पदमाराम जांगिड़ ने इन कलाकारों को रिवार्ड के रूप में संगीत निर्देशक संदेश शांडिल्य की आगामी फिल्म के लिए अनुबंधित किया। कला के क्षेत्र की स्कॉलरशिप की घोषणा की। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रूप में तीनों बाल कलाकारों ने संयुक्त रूप से रिदम ऑफ डेजर्ट के अंतर्गत रंगीलों राजस्थान के लोकप्रिय गीताें की प्रस्तुत दी।

ब्यावर. नृत्य की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

Source

Related posts

Mercury Smart Classes Beawar

Rakesh Jain

नए साल में मिल जाएगी अजमेर रोड व सतपुलिया की सौगात

Beawar Plus

Brothers Choice – The Beginning of Style

Rakesh Jain