A to E Beawar News Latest

रोडवेज बसों में रिटर्न टिकट पर किराए में यात्रियों को मिलेगी 10 फीसदी छूट

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रेल व हवाई जहाज की तरह यात्रियों को रोडवेज बसों की टिकटों में छूट मिलेगी। ऐसे में अब यात्री को आने जाने की एक साथ टिकट लेेने पर कुल किराए की राशि में से 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह सुविधा प्रदेश के सभी आगार में शुरू की गई है। उक्त आदेश रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने जारी किए है। ब्यावर आगार के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही प्रबंध निदेशक ने जयपुर मुख्यालय पर प्रदेश के आगार प्रबंधकों की बैठक ली थी। जिसमें जारी निर्देशों के अनुसार अब यदि यात्री यात्रा पर नहीं जा रहे है तो वे टिकट रिटर्न कर सकेंगे। टिकट से दस फीसदी राशि काटकर शेष यात्रियों को लौटा दी जाएगी। परिवहन के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही प्रतिस्पद्र्धा को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय किया है, जिससे वह घाटे को पाटने के किए जा रहे प्रयासों के साथ साथ यात्रियों को निजी वाहनों में मिल रही सुविधाएं अब रोडवेज में भी दे सके। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय का मानना है कि इससे यात्रीभार व आय बढ़ेगी। यह सुविधा ऑनलाइन बुकिंग, बुकिंग खिड़की व पूछताछ केन्द्रों से लिए जा रहे टिकटों पर दी जाएगी। 

News Source

Related posts

भटनागर बनी सलाहकार समिति सदस्य

Beawar Plus

आधार कार्ड में नाम- जन्म तिथि एक बार बदली जा सकेगी, नियमों में राहत

Beawar Plus

सरकार ने लगवा दीं 11 हजार एलईडी, अब नई लाइटाें के लिए परिषद करेगी भुगतान

Beawar Plus