A to E Beawar News Latest

दीपावली से पहले हर क्षेत्र में चलेगा विशेष सफाई अभियान

दीपावली से पहले हर क्षेत्र में चलेगा विशेष सफाई अभियान

केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन के साथ दीपावली के उपलक्ष्य में सफाई व्यवस्था सुचारू करने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने स्वास्थ्य शाखा को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में गुरुवार सुबह स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन ने जमादारों की बैठक बुलाई। इसमें सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने जमादारों को अधीनस्थ क्षेत्र में प्रतिदिन दो या तीन हल्के में विशेष सफाई अभियान चलाने और इसकी तस्दीक स्थानीय पार्षद व क्षेत्रवासियों से कराने के निर्देश दिए। जिससे सफाई व्यवस्था सुचारू रहे। स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन ने बताया कि गांधी जयंती पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने जमादारों को अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पुख्ता करने, दीपावली के मौके पर वार्डों और गलियों में विशेष सतर्कता बरतने, क्षेत्र में प्रतिदिन दो या तीन हलकों में विशेष सफाई कराने, कचरे के निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था कराने और सफाई रजिस्टर मेंटेंन करने सहित निर्देश दिए गए।

News Source

Related posts

राजा साहब Beawar

Rakesh Jain

Jio का एक और जबरदस्त ऑफर फ्री में लें मेंबरशिप

Rakesh Jain

मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के अलावा वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य

Beawar Plus