A to E Beawar News Latest

ऑनलाइन नजर रखने के लिए 167 फीडर को मॉडम से किया कनेक्ट

बिजली की छीजत काे राेकने के लिए जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम में स्थापित डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर मोडम व ऑटोमेटिक मीटर रीडर लगाने की कवायद शुरू हाे गई है। जिससे छीजत पर नजर रखी जा सके। इसी व्यवस्था के तहत ब्यावर डिवीजन के समस्त फीडर पर लगे मीटर को मॉडम व ऑटोमेटिक मीटर रीडर से कनेक्ट किया गया है।

जिसके बाद अब प्रत्येक फीडर पर ऑनलाइन नजर रखी जा सकेगी। जिससे प्रत्येक जीएसएस पर होने वाली विद्युत छीजत सीधे-सीधे निगम के सामने आ जाएगी। ब्यावर डिवीजन के 26 जीएसएस पर कुल 167 फीडर हैं जिस पर प्रत्येक फीडर को मोडम से जोड़़ा जा चुका है। जानकारी के अनुसार विद्युत विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर प्रदेश भर में बिजली की चोरी एवं छीजत रोकने के प्रयास शुरू किए हैं। निगम की ओर से डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर लगाए जाने वाले ये मोडम व ऑटोमेटिक मीटर रीडर इनमें दर्ज सूचना विभाग के आईटी सेंटर को देगा। जिससे संबंधित ट्रांसफार्मर या डीपी पर कितनी विद्युत चोरी या छीजत हुई है की जानकारी मिल जाएगी।
विभाग की इस व्यवस्था के लागू होने के बाद काफी मात्रा में बिजली चोरी एवं छीजत को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिस्टम के लगने के बाद विभाग की ओर से उपभोक्ता को दी गई पर यूनिट बिजली व उपभोक्ता की ओर से खपत की गई बिजली की सही जानकारी मिलेगी। विजलेंस टीम की ओर से उपभोक्ताओं की ओर से उपभोग की गई बिजली के अतिरिक्त बिजली यूनिट चोरी हुई या फिर छीजत में गई इसके बारे में पड़ताल करेगी।

News Source

Related posts

अब ऑटो टीपर में अलग-अलग कर डालना होगा गीला और सूखा कचरा

Beawar Plus

Diwali Offer at Kamal Chasma Ghar

Rakesh Jain

सिंघवी कटपीस Beawar

Rakesh Jain