A to E Beawar News Latest

विवाद के चलते किया किनारा, वैभव गहलोत सहित अन्य अतिथि नहीं आए |

सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत थे। अध्यक्षता प्राचार्य पुखराज देपाल ने की। विशिष्ट अतिथि एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता मोहब्ब्तसिंह निम्बोल, नगरपरिषद सभापति नरेश कनोजिया, उपसभापति रिखबचन्द खटोड़, एनएसयूआई के नवीन सोनी, देवेन्द्रसिंह जादोन, दिनेश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रासासिंह रावत थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने सभी छात्रों को कॉलेज के हित में एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि समय व परिस्थिति बदलती रहती है लेकिन सफलता के लिए जीवन में लक्ष्य जरूरी है और सभी छात्र अपना लक्ष्य तय कर आगे बढे़। समारोह को परामर्शदाता प्रो. जलालुदद्ीन काठात ने भी सम्बोधित किया। पार्षद स्वाति फुलवारी, जितेन्द्रसिंह व गोपालसिंह भी मंचासीन रहे। छात्र संघ अध्यक्षा अनुप्रिया चौधरी, छात्र संघ उपाध्यक्ष विनोदसिंह रावत, महासचिव सूर्यप्रकाश जोशी, संयुक्त सचिव कमलेश बक्सानी सहित कॉलेज व्याख्याताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन दुष्यंत त्रिपाठी व सुलक्ष्मी तोषनीवाल ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने छात्र संघ कार्यालय का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षा अनुप्रिया चौधरी ने कहा कि कॉलेज में चार हजार से ज्यादा विद्यार्थी है लेकिन उपस्थिति एक हजार की भी नहीं रहती। इसका कारण यह है कि यहां पर आधे से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के है। जिनके रहने के लिए यहां छात्रावास तक नहीं है। गल्र्स छात्रावास अधूरा पड़ा है और बोएज छात्रावास को जर्जर मानते हुए बंद कर दिया। एेसे में इन छात्रावासों को शुरू करना केवल मांग नहीं है बल्कि यह जरूरत है। साथ ही खेल प्रशिक्षक व पुस्तकालय अध्यक्ष तक नहीं है। अन्य वक्ताओं ने भी चौधरी की इन मांगों में सहमति जताई। विधायक रावत ने अपने उदबोधन में कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रावास का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजे, वे हर सम्भव प्रयास करेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि का इंतजार करने के कारण समारोह सुबह ११ बजे शुरू नहीं हो पाया। बताया जाता है कि पीपलाज टोल तक मुख्य अतिथि वैभव गहलोत आए और उनका इंतजार होता, लेकिन बाद में पता चला कि उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद करीब एक बजे समारोह शुरू हुआ। समारोह में एबीवीपी की ओर से प्रस्तावित तीन अतिथि विधायक, सभापति व उपसभापति सहित एनएसयूआई के कुछ अतिथियों ने ही शिरकत की।

News Source

Related posts

अजमेर रोड पर 300 मीटर सड़क का विस्तारीकरण व डामर कार्य हुआ पूर्ण

Beawar Plus

जलशक्ति मंत्री ने कपड़े के थैलों का किया विमोचन

Beawar Plus

Vijaylaxmi fashion point Beawar

Rakesh Jain