A to E Beawar News Latest

अहमदाबाद से श्रीनगर तक निकलने वाली संवाद यात्रा पहुंची ब्यावर

अहमदाबाद से श्रीनगर तक निकलने वाली संवाद यात्रा पहुंची ब्यावर

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गत 21 अक्टूबर को अहमदाबाद से श्रीनगर तक शुरू हुई संवाद यात्रा मंगलवार को ब्यावर पहुंची। इस यात्रा की शुरुआत बालिकाओं की तरफ से हुई है। आठ राज्यों से आई लगभग सत्रह लड़कियां विजय दशमी के दिन संवाद यात्रा करने के लिए साबरमती आश्रम से श्रीनगर की तरफ बस से निकली। अलग-अलग धर्म, जाति, वर्ग, प्रदेश व व्यवसाय से आई ये महिलाएं संवाद यात्रा को खोज यात्रा के तौर पर ले रही हैं। गत 21 अक्टूबर को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से निकली ये यात्रा शामला, उदयपुर होते हुए मंगलवार को ब्यावर पहुंची। यह यात्रा अजमेर-दिल्ली से होते हुए कश्मीर पहुंचेगी। इस यात्रा में दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बनारस, उत्तर प्रदेश, मुंबई की लड़कियां इस यात्रा में हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर इसमें शामिल लड़कियों ने इकरा पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों के साथ संवाद किया। इसके बाद यह यात्रा अजमेर के लिए रवाना हो गई।

News Source

Related posts

सरकार ने लगवा दीं 11 हजार एलईडी, अब नई लाइटाें के लिए परिषद करेगी भुगतान

Beawar Plus

Kanchan Shree Car Bazar Beawar

Rakesh Jain

ब्यावर के स्टेट हाइवे है या गांव की सड़क

Beawar Plus