A to E Beawar News Latest

अहमदाबाद से श्रीनगर तक निकलने वाली संवाद यात्रा पहुंची ब्यावर

अहमदाबाद से श्रीनगर तक निकलने वाली संवाद यात्रा पहुंची ब्यावर

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गत 21 अक्टूबर को अहमदाबाद से श्रीनगर तक शुरू हुई संवाद यात्रा मंगलवार को ब्यावर पहुंची। इस यात्रा की शुरुआत बालिकाओं की तरफ से हुई है। आठ राज्यों से आई लगभग सत्रह लड़कियां विजय दशमी के दिन संवाद यात्रा करने के लिए साबरमती आश्रम से श्रीनगर की तरफ बस से निकली। अलग-अलग धर्म, जाति, वर्ग, प्रदेश व व्यवसाय से आई ये महिलाएं संवाद यात्रा को खोज यात्रा के तौर पर ले रही हैं। गत 21 अक्टूबर को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से निकली ये यात्रा शामला, उदयपुर होते हुए मंगलवार को ब्यावर पहुंची। यह यात्रा अजमेर-दिल्ली से होते हुए कश्मीर पहुंचेगी। इस यात्रा में दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बनारस, उत्तर प्रदेश, मुंबई की लड़कियां इस यात्रा में हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर इसमें शामिल लड़कियों ने इकरा पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों के साथ संवाद किया। इसके बाद यह यात्रा अजमेर के लिए रवाना हो गई।

News Source

Related posts

वाहन विक्रेताओं को सोमवार को अधिकतम तीन व्यक्तियों के लिए कार्यालय खोलने की स्वीकृत हो सकेगा विक्रित वाहनों का दस्तावेजीकरण, वाहन कर जमा करने एवं बीमा स्वीकृति के लिए आरटीओ, डीटीओ को करना होगा आवेदन

Rakesh Jain

संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कारवान होना जरूरी

Beawar Plus

Sun Shine Ladies Beauty Parlour Beawar

Rakesh Jain