A to E Beawar News Latest

प्राचार्य को ज्ञापन देने के बाद भिड़े एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता, विधानसभा अध्यक्ष हेमंत चोटिल, शिकायतें दर्ज

सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई व एबीवीपी के पदाधिकारी ज्ञापन देने के बाद अापस में भिड़ गए। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। इससे कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मारपीट की हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने प्राचार्य से जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार एसडी काॅलेज में एबीवीपी ने फर्नीचर व्यवस्थित करवाने, पानी की टंकी को प्रति सात दिन में साफ करवाने, विज्ञान संकाय की प्रायोगिक सूचियां लगाने आदि को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में तनय कपूर, पंकर सिंह चौहान, दीपेंद्र बागड़ी, गजेंद्र रावत, सचिन सिंह, मोहित सोडा, कुशाल दगदी, दुष्यन्त रावत, परमेश्वर बालोटिया आदि उपस्थित थे। इस के बाद एनएसयूआई की छात्र संघ अध्यक्ष अनुप्रिया चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य पुखराज देपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज में आने वाले बाहरी विद्यार्थियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की। अनुप्रिया चौधरी ने कहा कि बाहरी विद्यार्थियों के प्रवेश के कारण कॉलेज का माहौल आए दिन खराब हो रहा है। विद्यार्थियों में दहशत क माहौल व्याप्त होने लगा है। एनएसयूआई से ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सेंगवा, दीपक वैष्णव, राकेश मेघवाल, सुनिल तेली, हेमंत जांगिड़, सचिन चौधरी, आनंद गुर्जर, अफजल खान, शहबाज खान, नरेन्द्र परिहार, सुरेश सैन आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

स्वच्छ भारत के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार करने का दिलाया संकल्प

Beawar Plus

Ishwari Garments

Beawar Plus

कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनाया जाएगा

Beawar Plus