A to E Beawar News Latest

पंचायतराज चुनावों के लिए टीम पहुंची आज से पंच-सरपंच के नामांकन

आगामी 22 जनवरी को होने वाले पंचायत राज चुनावों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। आज मतदान टीमें भी आज अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। सोमवार को खरवा, पीपलाज, काना खेड़ा व देवपुरा पंचायतों के लिए सरपंच व वार्ड पंचों के लिए नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे । खरवा में 4500 मतदाताओं के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6 बूथ व देवपुरा में 3900 मतदाताओं के लिए पांच बूथ बनाए गए है।ग्राम पंचायत पीपलाज में भी। पंच सरपंच निर्वाचन के लिए संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है । रविवार को साय 5 बजे रिटर्निंग अधिकारी अपने दल सहित मतदान बूथ पर पहुंच गए हैं। सोमवार को प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे से नामांकन आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे । शाम साढ़े 4 बजे तक भरे हुए आवेदन पत्र जमा कराए जा सकेंगे। मंगलवार को समस्त प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

News Source

Related posts

मंडल अध्यक्ष को लेकर विधायक व देहात जिलाध्यक्ष में ठनी

Beawar Plus

Wingate Computers Beawar

Rakesh Jain

अनफिट वाहन, ठसाठस सवारियां, संकट में सांसे

Beawar Plus