A to E Beawar News Latest

ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

अग्रसेन जयंती महोत्सव बुधवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल बंसल ने ध्वजारोहण कर महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री नरेश मित्तल, संयोजक मुकेश अरड़का, श्याम सुंदर सिंहल, पवन रायपुरिया, अमित बंसल, अशोक गोयल, नितेश गोयल, अनिल सर्राफ, श्रवण बंसल, जीतेन्द्र गर्ग, कमल मुरारका, रामस्वरूप गर्ग, वासुदेव सिंहल, अनिल मित्तल, लक्ष्मीनारायण गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, बालकिशन गुप्ता, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, शांति प्रकाश डाणी, श्यामसुंदर अग्रवाल, अजय गोयल सहित समाज सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिशु प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र : प्रचार मंत्री भरत कुमार मंगल ने बताया कि एक वर्ष तक के बच्चों के लिए शिशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रथम रिया गर्ग , द्वितीय कृश सिंहल रहे। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों के ग्रुप में प्रथम दर्शिल अग्रवाल, चरित्र गोयल, काव्यांश गुप्ता एवं द्वितीय स्थान पर आयश बंसल, नविशा डाणी , जलश अग्रवाल रहे। इस दौरान गोपाल डाणी, गिरिश गुप्ता, राजेंद्र मंगल, विकास गर्ग, राजकुमार गोयल, आलोक गुप्ता, नवीन गर्ग, मुकेश गर्ग, संजय जिंदल, नमिता जालान, समता गोयल आदि मौजूद रहे।

शिविर में 71 यूनिट रक्तदान : जयंती महोत्सव में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 71 यूनिट रक्तदान संग्रहीत किया गया। इसमें अग्रबंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में भरत कुमार मंगल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, प्रेम बालोतरिया, दीपक मित्तल, सतीश सर्राफ, चिंटू गर्ग, राजेश्वर अग्रवाल, किशन गोपाल सिंहल, जगदीश बादशाह, बबलू अग्रवाल, अरविंद बंसल, राजू गर्ग, दिनेश सिंहल, पुरुषोत्तम गोयल, संजय गर्ग, दिनेश गुप्ता, अभिषेक सटाक, गौरव गर्ग, पुलकित सिंहल, निशांत मंगल, अनुराग गोयल, राहुल अग्रवाल, दिनेश गोयल, दीपेश गोयल, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, शुभम गर्ग, आयुष मित्तल, चिराग गर्ग, देवेश गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद थे।

News Source

 

Related posts

श्री सीमेंट ने जीती टेबल टेनिस व कैरम की ट्राॅफी

Beawar Plus

VKworld G1 4G Smartphone -5.5 inch Android 5.1 MTK6753 64bit Octa Core 3GB RAM 8MP + 13MP Camera 5000mAh

Rakesh Jain

Ajay Electronics and Air Conditioning Beawar

Rakesh Jain