A to E Beawar News Latest

रावत मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ मसूदा ब्लॉक के चुनाव में जितेंद्र सिंह रावत को 10वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पर्यवेक्षक दीपक मेवाडा एवं गोविंद सिंह चौहान की मौजूदगी में अध्यक्ष के निर्वाचन के साध ही कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। कार्यकारिणी में गणेश दत्त शर्मा को उपाध्यक्ष, दुर्गालाल सेन को संरक्षक, मनीष नागला महामंत्री, रामकिशन जाट कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार नोगिया संगठन मंत्री, मोहम्मद फिरोज को प्रवक्ता एवं वर्षा मोयल को सलाहकार के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस दौरान नन्दा सिंह रावत, मनीष शर्मा, हाकम काठात एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत व नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

News Source

Related posts

महात्मा गांधी सर्किल पर होगा ध्वजारोहण

Beawar Plus

मिनरल उद्यमियों का अनशन समाप्त, आश्वासन पर माने

Beawar Plus

बिचड़ली तालाब की पाल पर चारदीवारी का निर्माण

Beawar Plus