A to E Beawar News Latest

मिनरल उद्यमियों का अनशन समाप्त, आश्वासन पर माने

मिनरल उद्यमियों का अनशन समाप्त, आश्वासन पर माने

राजस्थान माइनर मिनरल उद्योग संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत ब्यावर उद्योग संघ की ओर से गत 12 दिनों से चल रहा आंदोलन मंगलवार को आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मंगलवार को संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सोमवार को जयपुर में संघ के प्रतिनिधि मंडल की ओर से मंत्रालय में हुई वार्ता के बारे में उद्यमियों को बताया गया। इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत व सभापति शशिबाला सोलंकी सरकार के प्रतिनीधि के तौर पर बैठक में मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक रावत ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्तानुसार सरकार के सकारात्मक रुख से उद्योगों को बचाने के लिए हित में निर्णय लिया जाएगा, इसके साथ ही आने वाले दो से तीन दिनों में इसके आदेश भी सरकार की ओर से जारी कर दिए जाएंगे। अपने संबोधन में विधायक ने उद्यमियों से फिर से व्यापार शुरु करने की बात कही। विधायक की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद उद्यमियों ने अपना आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। बैठक के बाद विधायक शंकर सिंह रावत व सभापति शशिबाला सोलंकी धरना स्थल पहुंचे व अनशन पर बैठे संजय, पुरषोत्तम जाजू, प्रमोद मालू, शरद जैन, हेमंत रांका, राकेश गर्ग, रघुनंदन छापरवाल, संजय शर्मा, अजय मूंदड़ा, ललित कबाड़ी, बसंत जांगिड़ को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

News Source

Related posts

Sethiya Brothers Beawar

Rakesh Jain

निजी स्कूल में समाज कंटकों ने की तोड़फोड़

Beawar Plus

TIRUPATI ONLINE SERVICES

Beawar Plus