A to E Beawar News Latest

बिचड़ली तालाब की पाल पर चारदीवारी का निर्माण

नगर परिषद प्रशासन की अाेर से शुरू किए गए विकास और सौंदर्यकरण अभियान के तहत एक बार फिर से सुभाष उद्यान स्थित तालाब की पाल पर चारदीवारी निर्माण का काम शुरू हुआ है। जिससे तालाब की पाल पर जानवरों या अंवाछित प्रवेश रोका जा सके। 

मालूम हो कि तेजा मेला से पहले परिषद प्रशासन की ओर से सुभाष उद्यान और बिचड़ली तालाब की पाल पर सौंदर्यकरण अभियान के तहत विकास कार्य जारी है। सभापति बबीता चौहान ने जो कार्य अधूरा पड़ा था उसे पूरा करने का निर्णय लिया। इसके तहत नगर परिषद ने पूर्व में जारी टेंडर के मुताबिक ठेकेदार को जो चारदीवारी बनने से शेष रह गई थी, उसे पूरा करने का आदेश दिया। जिससे तालाब की पाल पर अवांछित प्रवेश को रोका जा सके। तालाब की चादर और बिजयनगर रोड पर बनी गुमटियों के पीछे अधूरी पड़ी करीब 550 फीट चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू है। जिसकी लागत करीब 7 लाख रुपए आएगी।

News Source

Related posts

पार्वती सोडा शिकंजी आइस कोल्ड Beawar

Rakesh Jain

मोहन ड्रेसेज Beawar

Rakesh Jain

जय श्री नाकोड़ा कुसिंग वर्क्स Beawar

Rakesh Jain