A to E Beawar News Latest

शीतला सप्तमी पर भजन संध्या-सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

श्री शीतला माता मंदिर समिति की ओर से बुधवार को साकेत नगर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक में स्थित शीतला माता मंदिर में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के हेमेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा। जिसमें जॉन अजमेरी एंड पार्टी, भागचंद चौहान, हेमराज गुर्जर व नंदू एंड पार्टी द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी प्रकार मधुर कार्ष्णि मंडल की ओर से भी बुधवार को सूरजपोल गेट स्थित शीतला माता मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। मंडल के संरक्षक श्रवण गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात को महिला मंडल द्वारा भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं मंगलवार को पूड़ी, पापड़ी, राबड़ी आदि बनाकर बुधवार को ठंडे खाने का माताजी को भोग लगाया जाएगा। 

श्री शीतला माता परिवार मालियान हथाई शाहपुरा मोहल्ला का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इसमें वृंदावन की पुलकित रसिक एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा भजन, झांकियां व महारास की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें शीतला माता परिवार ने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। 

News Source

Related posts

Ajmer Finance Beawar

Rakesh Jain

Milan Boutique & Ladies Tailor

Beawar Plus

Madhuram The Shoe Plaza Beawar

Rakesh Jain