A to E Beawar News Latest

फुले जयंती की तैयारियां शुरू

महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर 11 अप्रैल को कई कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले युवा सामाजिक शिक्षण समिति की बैठक सोमवार को मालियान पंचायत भवन सूरजपोल गेट पर समिति के अध्यक्ष बद्री सामरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सचिव महेन्द्र चौहान ने 16 नवंबर को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष भरत भाटी ने 11 अप्रैल को फुले जयंती धूमधाम से मनाने के प्रस्ताव रखा पर पदाधिकारियों ने सहमति जताई। बैठक में रमेश दगदी, गौतम पहलवान, अजय चौहान, सचिन चौहान, दिलीप दगदी, गणपत मारोठिया, सोनू दगदी, प्रकाश चौहान, गौरव भाटी, नवल चौहान, संजय, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे। 

News Source

Related posts

आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों का आधार नंबर होगा अपलोड

Beawar Plus

वाहनों की जांच किए बिना ही दे रहे थे पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट

Beawar Plus

Sameer D. J. Sound Beawar

Rakesh Jain