A to E Beawar News Latest

नया ट्रांसफार्मर लगाने पर नागरिकाें ने जताया राेष

वहीं कंवरपदों का मोहल्ला में नए ट्रांसफार्मर को लेकर मोहल्ले के लाेग विरोध में उतर अाए हैं। नागरिकाें ने सहायक अभियंता को ज्ञापन साैंपकर बताया कि जिस जगह पर ट्रांसफार्मर लगाने का प्रपोजल बनाया जा रहा है। वहां पर प्रतिवर्ष होलिका दहन किया जाता है। दहन के समय आग की लपटें दूर-दूर तक फैलती है, जो ट्रांसफार्मर के लिए ठीक नहीं है। मोहल्लेवासियों ने यह भी कहा कि एक ट्रांसफार्मर पहले से ही मोहल्ले में लगा हुआ है। 

नया ट्रांसफार्मर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। डिस्कॉम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपने वालों में भैरू सिंह, उमराव सिंह, रतन सिंह, दिलराज सिंह, पवन कुमार, मुकेश, जगदीश, हेमंत सिंह, हीरा सिंह, भूपेंद्र, देवी सिंह, रतन सिंह, रेखा कंवर, भगवान सिंह अादि मौजूद रहे।

News Source

Related posts

काश्तकार अब नाम मात्र की राशि का भुगतान कर खेतों में लगा सकेंगे सौर ऊर्जा उपकरण

Beawar Plus

सड़क पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी

Beawar Plus

रविवार को हुईं रोडवेज की 110 बसें रवाना

Rakesh Jain