A to E Beawar News Latest

गांधी जयंती पर कांग्रेस कल से शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

गांधी जयंती पर कांग्रेस कल से शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की 115 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कांग्रेस अहिंसा दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन से कांग्रेस जनसंपर्क अभियान भी शुरू करेगी जो कि 19 नवंबर तक चलेगा ।

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी दिवस से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर संपर्क कर पार्टी की रीति-नीति व कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी । यह अभियान 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी की जयंती तक चलेगा। वर्मा ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में अहिंसा दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अजमेरी गेट के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है ।

News Source

Related posts

भटनागर बनी सलाहकार समिति सदस्य

Beawar Plus

बारिश से शहर पानी से तरबतर, 2 दिन में ढाई इंच बारिश

Beawar Plus

जनप्रतिनिधियों से होगा गुलाल युद्ध, सौपेंगे फरमान

Beawar Plus