A to E Beawar News Latest

डिस्कॉम ने शहरी क्षेत्र में लगाए 31 नए ट्रांसफार्मर

गर्मियों के दौरान बिजली का संकट पैदा ना हो इससे निपटने के लिए विद्युत निगम ने कमर कस ली है। निगम की ओर से गर्मियों के दौरान बढ़ने वाले बिजली के लोड को देखते हुए शहरी क्षेत्र में अब तक 31 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। 

निगम के अधिकारियों ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर्स को उन क्षेत्रों में लगाया गया है जहां पर या तो पहले पुराने ट्रांसफार्मर लगे हुए थे या जहां पर पहले से अधिक विद्युत दबाव बढ़ गया है। 

शहरी क्षेत्र में अप्रैल से अगस्त के बढ़ने वाले विद्युत दबाव को देखते हुए निगम की ओर से तैयारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक शहर में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निपटने के लिए ही डिस्कॉम की ओर से नए ट्रासंफार्मर स्थापित किए गए हैं। 

गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से नए ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्टिंग की जाएगी। वहीं, नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद उपभोक्ताओं को गर्मियों के दौरान होनी वाली ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। डिस्कॉम के अधिकारियों की ओर से कनिष्ठ व सहायक अभियंताओं को गर्मियों में विद्युत व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। 

शहर के लौहार बस्ती के समीप स्थित 33/11 केवीए क्षमता का जीएसएस। 

नए जीएसएस निर्माण के बाद कम हुआ दबाव 

विद्युत निगम की ओर से हाल में कॉलेज रोड स्थित लौहार बस्ती में एक 33/11 केवीए क्षमता के जीएसएस का निर्माण करवाया गया है। नए जीएसएस के निर्माण के बाद शहरी में स्थित पुराने जीएसएस पर लगातार बढ़ रहे विद्युत दबाव को काफी कम किया गया है। आने वाले दिनों में भी नए जीएसएस से कई पुराने फीडरों को जोड़ा जाएगा जिससे छावनी स्थित पॉवर हाउस जीएसएस पर लगातार बढ़ रहे दबाव को कम किया जा सकेगा। 

News Source

Related posts

डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

Beawar Plus

Jai Ganesh Fresh Fruit Counter Beawar

Rakesh Jain

कृष्णाज रेडीमेड Beawar

Rakesh Jain